फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से एक की मौत, पिता - पुत्र घायल़

विज्ञापन
शफीक की फाइल फोटो। - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नयागांव माधौगंज मार्ग पर सड़क किनारे बाइक रोककर बात कर रहे पिता-पुत्र और युवक को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता-पुत्र घायल हो गए।
विज्ञापन

मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बांसा निवासी इस्लाम (36) बुधवार सुबह दस बजे पड़ोसी शफीक (18) के साथ गैस सिलिंडर भराने जा रहे थे। बाइक इस्लाम चला रहा था। नयागांव माधौगंज मार्ग पर इस्लाम का पुत्र फैज (16) मिल गया। तीनों सड़क किनारे खड़े होकर बात करने लगे। इसी दौरान माधौगंज की ओर से गिट्टी लादकर आ रहे डंपर ने इस्लाम की बाइक में टक्कर मार दी। घटना में शफीक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इस्लाम और उनका पुत्र फैज गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्लावां में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने हालत गंभीर बताकर लखनऊ रेफर कर दिया। दोनों को लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि डंपर को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

दावत खाकर लौट रहे मजदूर की हादसे में जान गई
हरदोई। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र में कटरा-बिल्हौर मार्ग पर इकनौरा गांव के निकट मंगलवार देर रात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई जबकि उसका साढ़ू घायल हो गया।
पाली थाना क्षेत्र के ग्राम रहतौरा निवासी श्यामवीर (24) मजदूर था। मंगलवार को वह हरपालपुर निवासी बुआ सुनीता के पौत्र की छठी की दावत में शामिल होने गया था। देर रात पाली के रामपुर टिकुरा गांव निवासी साढू आशीष (26) के साथ बाइक से घर आ रहा था। कस्बे में डिग्री कॉलेज के निकट कटरा-बिल्हौर मार्ग पर पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक से उछलकर दूर सड़क पर जा गिरे। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चला रहा आशीष हेलमेट नहीं लगाए था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सक ने श्यामवीर को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता भगवानदास ने बताया कि श्यामवीर के परिवार में पत्नी मोनी, एक पुत्र और एक पुत्री है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। प्रभारी निरीक्षक हरपालपुर उमाकांत दीपक ने बताया कि परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें