फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 15.12 लाख रुपये से बनेगा दुलीचंद चौराहे से मंगलीपुरवा मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर के सर्कुलर रोड पर दुलीचंद चौराहे से मंगलीपुरवा रेलवे फाटक तक क्षतिग्रस्त मार्ग से लोगों को जल्द ही छुटकारा मिलेगा। नगर पालिका परिषद की ओर से दुलीचंद चौराहे से मंगलीपुरवा रेलवे फाटक तक मार्ग का निर्माण 15.12 लाख रुपये से कराया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की ओर से निकाय सीमा में आने वाले मार्गों में से क्षतिग्रस्त मार्गों का सर्वे कराते हुए काम कराए जाने की कार्ययोजना बनाई गई है। इसमें रेलवेगंज में दुलीचंद चौराहे से मंगलीपुरवा रेलवे फाटक तक डामरीकृत मार्ग बनवाया जाना भी शामिल है। बरसात में यह मार्ग काफी क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे लोगों को इस मार्ग पर आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
सर्कुलर रोड से मंगलीपुरवा रेलवे फाटक तक मार्ग पर दुकान होने से शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का आना-जाना रहता है। वैसे भी मंगलीपुरवा रेलवे क्रॉसिंग फाटक से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का शहर आना और जाना रहता है। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नगरीय निकाय की ओर से मार्ग के कराए गए सर्वे में इस मार्ग को भी बनवाए जाने के लिए चिह्नित किया गया है। नगर पालिका परिषद की ओर से इस मार्ग पर निर्माण के लिए 15 लाख 12 हजार 125 रुपये की कार्ययोजना को स्वीकृति दी गई है।
विज्ञापन

बरसात में क्षतिग्रस्त मार्गों को बनवाए जाने के लिए शहर में सर्वे कराया जा रहा है। प्रमुख मार्गों सहित सभी क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत और बनवाए जाने की प्रक्रिया शुरु की गई है। शहर में सर्कुलर रोड पर दुलीचंद चौराहे से मंगलीपुरवा रेलवे क्रॉसिंग फाटक तक मार्ग बनवाए जाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी करा ली गई है। जल्द ही काम भी कराया जाएगा। -विनोद कुमार सोलंकी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें