फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर लीकेज होने से लगी आग,महिला की जलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। गैस चूल्हे पर खाना बनाते वक्त सिलिंडर में गैस रिसाव के चलते आग लग गई। लपटों की चपेट में आने से महिला की जलकर मौत हो गई। घटना के समय घर में कोई नहीं थी। देर शाम परिजन घर पहुंचे तो महिला का शव घर में रसोईं में जला पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आशानगर निवासी राजेश्वरी (40) रविवार की शाम रसोई में गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। तभी सिलिंडर लीकेज होने से आग लग गई। आग की चपेट में आने से राजेश्वरी गंभीर रूप से झुलस गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय राजेश्वरी घर पर अकेली थी।
इधर, देर शाम घर लौटे परिजनों को उसका शव रसोई में जला पड़ा मिला। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि राजेश्वरी के एक बेटा व एक बेटी है। इधर सूचना मिलने पर सीतापुर के पिसावां थाने के ग्राम पिंडारी निवासी महिला का भाई राजेंद्र भी परिजनों के साथ मौके पर आ गया। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है। कोतवाल जितेंद्र ओझा ने बताया कि सिलिंडर लीकेज होने से हादसा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें