-शहर के लक्ष्मीपुरवा निवासी डॉ. दिवाकर अवस्थी। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। डिजिटल सामग्री पर शोध करने वाले डॉ. दिवाकर अवस्थी का चयन असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ है।
शहर के लक्ष्मीपुरवा निवासी श्याम बिहारी अवस्थी के छोटे पुत्र डॉ. दिवाकर अवस्थी का रुझान शुरुआती दौर से ही पत्रकारिता क्षेत्र में रहा। 2007 में बीएससी करने के बाद उन्होंने जिले के ही एक समाचार पत्र में लेखनी को धार दी।
इसके बाद लखनऊ जाकर डिजिटल पत्रकारिता पर कार्य किया। 2019 में महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय से डिजिटल सामग्री पर शोध कार्य पूर्ण किया। कानपुर विश्वविद्यालय की दिसंबर में आयोजित लिखित परीक्षा व साक्षात्कार को उत्तीर्ण करके वह असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयनित हुए हैं। लोगों ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने सफलता का श्रेय माता-पिता व शिक्षकों को दिया है।