फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण पर लग सकता है ब्रेक

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिले में धार्मिक स्थलों के सुंदरीकरण व पर्यटन के विकास का पहिया फिलहाल थमा रहेगा। सात जनवरी को मुख्यमंत्री ने लखनऊ से वर्चुअल छह परियोजनाओं का शिलान्यास किया था। शनिवार को निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी। अधिसूचना जारी होने से इन परियोजनाओं पर ब्रेक लग गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सात जनवरी को लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री पर्यटन योजना के अंतर्गत हरदोई की 198.57 लाख की छह परियोजनाओं का शिलान्यास किया था। इस दौरान एनआईसी कक्ष में संडीला विधायक राज कुमार अग्रवाल के प्रतिनिधि सीपी सिंह ने शिलापट्ट का अनावरण किया था। उन्होंने कहा था कि हरदोई की विभिन्न परियोजनाओं के विकास से पर्यटन के लिए अच्छा माहौल बनेगा, लेकिन अब चुनावी अधिसूचना जारी होने से इन परियोजनाओं पर ब्रेक लग गया है।
इस संबंध में अधिकारियों से चर्चा के बाद ही कुछ बता सकता हूं। मेरी तरफ से निर्माण कार्य शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा।- राजकुमार अग्रवाल, विधायक संडीला
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना का नाम और लागत
- बालामऊ विकास खंड के हत्याहरण स्थल के सुंदरीकरण की योजना, 82 लाख 14 हजार
- ब्लॉक सांडी सेमरिया शहीद स्थल के पर्यटन विकास कार्य की योजना, 41 लाख 68 हजार।
- ब्लॉक भरखनी के बेलसर हरसैन स्थित कन्हैयालाल मंदिर और तालाब का पर्यटन विकास, 5 लाख 77 हजार
- भरावन ब्लॉक के जाजूपुर के मजरा लालपुर में गोमती नदी तट पर सिद्ध बाबा मंदिर के सुंदरीकरण की योजना, 39 लाख 60 हजार
- सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिबियापुर में स्थित शिव मंदिर के लिए पर्यटन विकास, नौ लाख 58 हजार
- मल्लावां ब्लॉक में स्थित इतिया देवी मंदिर का सुंदरीकरण और पर्यटन विकास की योजना, नौ लाख 80 हजार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें