फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, बढ़ी कपकपी

विज्ञापन
नघेटा रोड पर भरे बारिश के पानी से गुजरते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। गुरुवार रात से शुक्रवार सुबह तक हुई बारिश से ठंड बढ़ गई है। न्यूनतम पारा दो डिग्री लुढ़कने और बर्फीली हवाएं चलने से लोग कांप गए। जगह-जगह जलभराव के कारण लोग परेशान रहे। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो शनिवार को भी बदली के साथ बारिश की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद गुरुवार को ही पारा दो डिग्री नीचे आ गया था। जिससे ठंड बढ़ गई थी। देर रात शुरू हुई बारिश और हवाओं ने कंपकंपाने वाली ठंड का अहसास करा दिया। बारिश शुक्रवार सुबह तक हुई। इसके कारण शहर के नघेटा रोड, रामदत्त चौराहा, आर्य कन्या पाठशाला मार्ग, नुमाइश चौराहा सहित कई प्रमुख मार्गों पर जलभराव हो गया। वहीं बहरा सौदागर पश्चिमी, बाबू पत्रकार गली सहित कई गलियां भी पानी से लबालब दिखीं। मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम 14 डिग्री रिकार्ड किया गया। जबकि बारिश रात को 45 मिलीमीटर और शुक्रवार सुबह 10 मिलीमीटर रिकार्ड की गई। शनिवार को भी मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है।
विज्ञापन

नौ बजे तक बारिश, स्कूलों में हुआ अवकाश
हरदोई। शुक्रवार सुबह नौ बजे तक बारिश होने के कारण स्कूलों में अवकाश कर दिया गया। कहीं-कहीं परीक्षाएं टाल दी गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें