फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के भकुराई गांव के बाहर बाग में युवक का शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने साथी पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने नमूने लेकर साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

मल्लावां कोतवाली के कछियन पुरवा निवासी मंजेश (25) सुरसा क्षेत्र के भगुराई निवासी एक व्यक्ति के साथ भागवत आदि कार्यक्रमों में नाचने का काम करता था।
विगत एक माह से उसके घर में रहता था। शनिवार को सुबह मंजेश का शव भकुराई गांव के पास स्थित बाग में फंदे पर लटका मिला। पेड़ के पास ही कपड़ों से भरा उसका बैग व जूते मिले।
विज्ञापन

सूचना पर उसकी मां राजवती, भाई अवधेश के साथ मौके पर पहुंच गई। मां ने साथी पर किसी बात को लेकर हुए विवाद में हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया।
एसओे अरविंद यादव ने बताया कि खुदकुशी का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें