फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम ने साइकिल सवार छात्राओं को मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-लखनऊ मार्ग पर लालपालपुर चौराहे के निकट तेज रफ्तार डीसीएम ने साइकिल सवार दो छात्राओं को टक्कर मार दी। हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरगदिया निवासी रमीता (17) शहर कोतवाली क्षेत्र के लालपालपुर स्थित महर्षि दयानंद इंटर कालेज में कक्षा आठ की छात्रा थी। मंगलवार को छुट्टी होने के बाद वह गांव निवासी अंजली (16) के साथ साइकिल से वापस घर जा रही थी। हरदोई-लखनऊ मार्ग पर लालपालपुर चौराहे के निकट स्थित ईंट भट्ठे के पास डीसीएम ने छात्राओं की साइकिल में टक्कर मार दी।
दोनों छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। लालपालपुर पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए और दोनों छात्राओं को जिला अस्पताल पहुंचाया व परिजनों को भी जानकारी दी। जिला चिकित्सालय में डॉक्टर ने रमीता की हालत नाजुक बता लखनऊ रेफर कर दिया। परिजन रमीता को लेकर लखनऊ जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। शहर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें