ग्राम भुलभुला में चोरों द्वारा मकान के पीछे दीवार में बने दरवाजे में काटी गई नकब। संवाद
- फोटो : HARDOI
भरावन। चोरों ने मंगलवार रात भुलभुला गांव में एक घर में सेंध लगाकर नगदी व लाखों के जेवर चुरा लिए। घटना की सूचना पर पुलिस ने जांच की तो बक्सा घर से कुछ दूर पड़ा मिला।
अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम भुलभुला निवासी महेंद्र ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि मंगलवार रात चोरों ने मकान के पीछे की दीवार में सेंध लगा दी। चोरों ने बक्से में रखे 1.5 लाख रुपये व करीब दो लाख के जेवर चुरा लिए।
बक्सा कहीं फेंककर भाग गए। बताया कि सुबह कमरे में गए तो सामान बिखरा व बक्सा गायब देखकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। तलाश करने पर बक्सा कुछ दूर पड़ा मिला। एसओ ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।