फोटो-28- संडीला कस्बे में रमजान के पहले जुमे की नमाज पढ़कर दुआ मांगते मुस्लिम
- फोटो : HARDOI
हरदोई। पहले जुमे को नमाज पढ़ने के लिए मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ी। इमामों ने रमजान के महीने की अहमियत बताई। शहर के मुन्ने मियां चौराहे पर स्थित जामा मस्जिद, सिनेमा रोड स्थित मस्जिद हक्की, मस्जिद मोमिनाबाद में नमाज पढ़ी गई।
इसके अलावा मस्जिद इदरीसगंज, मस्जिद पुलिस लाइन, मस्जिद हसन, मस्जिद नुमाइशपुरवा समेत बिलग्राम, शाहाबाद, संडीला, पिहानी, मल्लावां, पाली, गोपामऊ, माधौगंज व सांडी आदि क्षेत्रों की मस्जिदों में जुमे की नमाज अकीदत के साथ अता की गई। घरों में महिलाओं ने भी खास इबादतों के जरिए अल्लाह से रहमत और बरकत की दुआएं मांगी। संवाद