फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से विवाद के बाद युवक की मौत

Wed, 10 Aug 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
death shimla
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली के मोहल्ला आजाद नगर में युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में पड़ा मिला। रविवार को विवाद होने पर पत्नी बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। कमरे में खून, दो मोबाइल और दो सिम मिले हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मूल रूप से पिहानी कोतवाली क्षेत्र के कायमपुर गांव का अरुण (28) पुत्र स्व. मुनेश्वर प्रसाद शहर के मोहल्ला आजाद नगर मेें रहता था। करीब दस वर्ष पहले अरुण की शादी हरपालपुर थाना क्षेत्र के मलौथा गांव निवासी श्याम बिहारी की पुत्री शोभना से हुई थी। अरुण के एक पुत्र और एक पुत्री है। शादी के कुछ साल बाद अरुण के माता पिता की मौत हो गई। उसे वरासत में 35 बीघा जमीन और गांव का मकान मिला। इसमें 32 बीघा जमीन और मकान बेच दिया। इसके बाद आजाद नगर में जमीन लेकर मकान बनवाया। मकान, बोलेरो सहित लगभग पूरी संपत्ति पत्नी शोभना के नाम कर दी। रविवार को अरुण से कहासुनी होने पर पत्नी बच्चों को लेकर मायके चली गई थी।

बुधवार सुबह रिक्शा चालक अरुण के पुत्र को स्कूल ले जाने के लिए पहुंचा। आवाज लगाने के बाद भी कोई नहीं बोला तो रिक्शा चालक ने बैठक वाले कमरे में झांककर देखा। अंदर चारपाई पर अरुण का शव पड़ा था। रिक्शा चालक ने इसकी सूचना पड़ोसियों को दी। पड़ोसियों की सूचना पर मौके पर पहुंचे शहर कोतवाल विनय गौतम ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कोतवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों की जानकारी हो पाएगी।
विज्ञापन


अरुण की विवाहित बहन सीमा का कहना था कि भाभी ने अरुण पर दबाव डालकर सारी संपत्ति और बोलेरो अपने नाम करा ली थी। दो दिन पहले भाभी के भाई ने फोन कर बताया था कि अरुण व शोभना मेें तनातनी चल रही है। शोभना के मायके जाने के बाद अरुण लापता हो गया था। सुबह उसकी लाश कमरे में मिली। सीमा ने बताया कि इस मामले में कोतवाली में तहरीर दी जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें