फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलक में रिश्तेदारी में आई बरेली की महिला फांसी पर झूली,मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिलक (रामपुर)। रिश्तेदारी में आई बरेली की महिला ने फंदे पर लटककर जान दे दी। बरेली जिले के थाना शीशगढ़ गांव निवासी छोटे लाल की पत्नी प्रभा गंगवार बुधवार को नगर के मुहल्ला शाहूजी नगर निवासी महेंद्र पाल सिंह गंगवार के घर पर आईं थीं। बताते हैं कि प्रभा गंगवार मानसिक रुप से परेशान थीं। इस पर उनके पति ने अपने रिश्तेदार महेंद्र पाल सिंह गंगवार को फोन पर बुलाया था। बुधवार से वह यहां पर रह रही थीं। रविवार को दोपहर में महेंद्र पाल गंगवार दोपहर में सोए हुए थे। इस बीच प्रभा दूसरी मंजिल पर बने हुए कमरे में चलीं गई जहां पर उन्होंने अंदर से कमरा बंद कर लिया और छत के कुंडे में दुपट्टे का गर्दन में फंदा बनाकर कुर्सी नीचे रखकर लटक गईं और कुर्सी नीचे गिरा दीं । कुछ देर में महेंद्र पाल जागे तो उन्हे प्रभा गंगवार दिखाईं नहीं दीं। तब उन्होंने खोजबीन की। तब मकान के दूसरी मंजिल पर बना कमरा अंदर से बंद मिला और वह फंदे पर लटकी मिलीं। प्रभा की मौत पर परिवार में खलबली मच गई। घटना की सूचना पुलिस और उनके पति को दी गई। इस पर पुलिस एवं परिवार वाले पहुंच गए। पुलिस ने तहसीलदार विमल कुमार शुक्ला की मौजूदगी में महिला के पति के पहुंचने पर गेट तोड़कर अंदर घुसे जहां पर महिला का लटका शव नीचे उतारा। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम को भेजा है। परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें