फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के बहाने ठगे दस लाख रुपये

Mon, 29 May 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
demo pic - फोटो : प्रत‌िकात्मक
विज्ञापन
हरपालपुर। उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण संघ लिमिटेड में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर विभाग के लखनऊ निवासी एक इंजीनियर समेत तीन लोगों पर दस लाख रुपये लेकर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के बद्रीपुरवा गांव निवासी अमित कुमार पुत्र रामपाल ने तहरीर में बताया है कि भाई योगेश ने राज्य निर्माण संघ लिमिटेड में चौकीदार के पद पर आवेदन किया था। जनवरी 2017 में साक्षात्कार होना था। नौकरी दिलाने के नाम पर हरपालपुर कस्बा निवासी इसी विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मी रमाकांत ने लखनऊ के साधू तलैया अलीगंज निवासी शमीम खान को विभागीय इंजीनियर बताते हुए मिलवाया। लखनऊ के 5/211 विरामखंड गोमतीनगर निवासी रीता सिंह पत्नी योगेंद्र सिंह के साथ मिलकर नौकरी दिलाने का झांसा देकर दस लाख लिए।

नौकरी न लगने पर अमित ने भाई की नौकरी के लिए दिए गए पैसे वापस मांगे। आरोपियों ने तीन चेकों से छह लाख रुपये दिए। एक चेक बाउंस हो गई। जबकि दो चेकों पर फर्जी हस्ताक्षर थे। पीड़ित ने थाने में इंजीनियर समेत एक महिला के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। एसओ गोपाल नारायन सिंह ने बताया  कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें