फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सएप ग्रुप पर भड़काऊ पोस्ट डालने में सीएचसी अधीक्षक पर रिपोर्ट

Fri, 07 Apr 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
व्हाट्सऐप - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली में गुरुवार को संडीला सीएचसी अधीक्षक के खिलाफ व्हाट्सएप ग्रुप पर भड़काऊ पोस्ट डालने की रिपोर्ट दर्ज की गई। सदर अंजुमन इस्लामिया की तरफ से पुलिस को दी गई तहरीर में उन पर समुदाय विशेष को निशाना बनाकर घृणात्मक फोस्ट डालने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


पीएमएचएस हरदोई के नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाया हुआ है। इस ग्रुप में सभी सरकारी डॉक्टर जुडे़े हैं। इसी ग्रुप पर संडीला के सीएचसी अधीक्षक ने समुदाय विशेष को निशाना बनाते हुए भड़काऊ पोस्ट डाली थी। यह पोस्ट अन्य ग्रुपों पर भी वायरल हो गई।

इसको संज्ञान में लेते हुए गुरुवार को सदर अंजुमन इस्लामिया मोहम्मद खालिद ने शहर कोतवाली में तहरीर दी। जिसमें संडीला सीएचसी के अधीक्षक पर एक ही समुदाय के लोगों के संबंध में घृणात्मक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


बताया है कि अधीक्षक ने सोशल मीडिया पर एक ग्रुप में यह पोस्ट डाली थी। जिससे समुदाय के लोगों की धार्मिक भावनाओं क ो ठेस पहुंची है। कोतवाल कमलेश नारायण पांडेय ने बताया कि आईटी एक्ट के तहत संडीला के सीएचसी अधीक्षक डॉ. शरद वैश्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज क र ली गई है। कहा कि मामले की पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें