फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की डिग्गी से पार हुआ 50 हजार का सामान

Sat, 23 Apr 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
चोरी
विज्ञापन
हरदोई। बहन की ननद की शादी में शामिल होने शहर आ रहे उन्नाव जिले के एक युवक का बैग बस की डिग्गी से गायब हो गया। युवक ने कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बैग में 50 हजार कीमत की सोने की चेन व अंगूठी आदि थी। साथ ही बस के हेल्पर पर बैग गायब करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


उन्नाव जिले के बांगरमऊ के बेउली इस्लामाबाद निवासी कृष्ण कुमार पुत्र गोकुल प्रसाद शनिवार को यहां सांडी रोड स्थित अपनी बहन की ननद के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आ रहे थे। संडीला में कुछ काम होने के कारण वह वहां से एक निजी बस में सवार हो गए। बकौल कृष्ण कुमार बस में भीड़ काफी थी तो हेल्पर ने उन्हें बैग पीछे डिग्गी में रखने को कहा।

इस पर उन्होंने ऐतराज भी किया, लेकिन हेल्पर ने जिद करके बैग पीछे डिग्गी में रखवा दिया। हरदोई पहुंचने पर डिग्गी से  बैग गायब मिला। उन्होंने जब हेल्पर शाकिर निवासी सिंकदरपुर बघौली पर आरोप लगाया तो तो उसने अपने आप को बेकसूर बताया। हालंाकि उन्होंने कोतवाली शहर जाकर अपनी तहरीर दी है। कोतवाली शहर प्रभारी सुजीत दुबे ने बताया कि उन्होंने बैग में एक सोने की चेन, अंगूठी, एक मंगलसूत्र के साथ कुछ कपड़े होने की बात कही है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस की माने तो संडीला में बैठने के बाद उनको कछौना तक शक हो गया था कि उनका बैग गायब हो गया है जिस पर उन्होंने डिग्गी खुलवायी थी। तब से लेकर शहर आने तक उनकी व हेल्पर की बहस बस में होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें