फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली, हरियाणा के पांच व्यक्ति 45 पासपोर्ट समेत गिरफ्तार

Sat, 23 Apr 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला।
विज्ञापन
बैग से 45 भारतीय व विदेशी पासपोर्ट बरामद हुए - फोटो : amarujala
विज्ञापन
दिल्ली और हरियाणा से संबंधित पांच व्यक्तियों को पटियाला पुलिस ने शनिवार को काबू किया। उनके पास से 200 ग्राम नशीला पाउडर और विभिन्न लोगों के
विज्ञापन

नामों वाले 45 भारतीय व विदेशी पासपोर्ट भी बरामद किए।

पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत में एसपी (डी) परमजीत सिंह गोराइया ने बताया कि सीआईए स्टाफ पटियाला पुलिस पार्टी की ओर से लिंक रोड घलौड़ी गेट पर चेकिंग
की जा रही थी। इसी दौरान शहर में आती होंडा सिटी कार को जब रोक कर चेक किया तो इसमें पांच लोग सवार थे।

उनकी पहचान सुखविंदर सिंह उर्फ अशोक निवासीगांव खढवाली थाना रोहतक (हरियाणा), संदीप खरब उर्फ सनी निवासी गांव रानी खेड़ा थाना कंनजावला नरेला रोड दिल्ली, विकास शर्मा उर्फ विक्की निवासी मोहल्ला लाल किला रोड रोहतक, पंकज कुमार उर्फ बबला निवासी पुलिस लाइन पानीपत (हरियाणा), गुरविंदर सिंह उर्फ गुरी निवासी निजामनी वाला थाना समाना जिला पटियाला के तौर पर हुई। 
विज्ञापन


कार की तलाशी दौरान इसमें से 200 ग्राम नशीला पाउडर और एक बैग से 45 भारतीय व विदेशी पासपोर्ट बरामद हुए। इन पासपोर्ट में दो बांग्लादेश, 14 नेपाल और 29
भारतीय शामिल हैं। आरोपियों को मौके पर ही काबू करके सभी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में थाना कोतवाली में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों से बरामद हुए पासपोर्ट
विज्ञापन

की तसदीक संबंधी दफ्तरों से कराई जा रही है। एसपी (डी) ने बताया कि पासपोर्ट वीजा और विदेशी नागरिकों की सूचना संबंधी कोई भी बेनियमी पाए जाने पर पासपोर्ट एक्ट और विदेशी नागरिक एक्ट के अधीन जुर्म बढ़ाए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें