फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्रा नदी में प्रवाहित किए प्रेमी युगल के शव

Thu, 24 Sep 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबरपुर के खेत में मिले प्रेमी युगल के शव पोस्टमार्टम के बाद गर्रा नदी में प्रवाहित किए गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का राज स्पष्ट न होने पर बिसरा सुरक्षित कर लिया गया।
विज्ञापन


बताते चलें कि थाना क्षेत्र के ग्राम बाबरपुर  गांव के उत्तर दिशा स्थित खेत में मंगलवार सुबह युवक-युवती का शव मिला था। इनकी शिनाख्त बाबरपुर निवासी श्याम बिहारी (27) एवं लोनार निवासी रंजना (30) के रूप में हुई थी। रंजना शादी के बाद से मायके में ही रह रही थी।

दोनों के बीच प्रेम प्रसंग बताया जा रहा था। पुलिस ने दोनों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई राम बिहारी ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर थी।  पोस्टमार्टम कराने के बाद देर शाम शव वापस गांव लाया गया। पुलिस सुरक्षा के बीच शवों को परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


युवती के परिजनों ने उसके शव को गर्रा नदी में प्रवाहित कर दिया। इसके अलावा युवक श्याम बिहारी का भी शव परिजनों ने गर्रा नदी में प्रवाहित किया। महिला के अंतिम संस्कार में उसका पति नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें