फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिहानी में लगातार दूसरे दिन डाका

Tue, 02 May 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
डकैती के बाद बच्चों के साथ बैठी सदाप्यारी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
पिहानी (हरदोई)। बदमाशों ने लगातार दूसरे दिन भी इलाके में डकैती डाल पुलिस को खुली चुनौती दी है। रविवार रात दत्योनापुर में किसान के घर पड़ी करीब ढाई लाख की डकैती में पुलिस सुराग लगाने की कोशिश में जुटी थी कि सोमवार रात बदमाशों ने इसी थाना क्षेत्र के बरखेरिया गांव के किसान के घर धावा बोल दिया। पूरे परिवार को बंधक बनाकर दो लाख से अधिक नगदी और जेवर सहित करीब छह लाख का सामान बटोर ले गए। जाते समय परिवार के लोगों को एक कमरे में बंद कर दिया। फोन करने की कोशिश एक बच्ची के साथ पीट दिया। सूचना मिलने के करीब आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मंगलवार देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


 पिहानी कोतवाली क्षेत्र के बखेरिया गांव में निवासी रामलक्ष्मण खेती करते हैं। उनके परिवार में पत्नी सदाप्यारी के अलावा बेटी हिंसती (9), प्रियांशी (4), बेटा लल्ला (2) के अलावा के मूकबधिर भाई राम विलास हैं। उनका भांजा राजीव और सुधीर भी उन्हीं के साथ परिवार सहित रहते हैं। राजीव पिहानी कोतवाली में होमगार्ड है। सोमवार रात रामलक्ष्मण, रामविलास और राजीव घर के बाहर रखे छप्पर के नीचे सो रहे थे। सदाप्यारी बच्चों के साथ अपने कमरे के बाहर छप्पर के नीचे और राजीव की पत्नी रिंकी अपने बच्चों सचिन (8), अंजनी (4) के साथ सो रही थी। सुधीर पत्नी रीना के साथ रिश्तेदारी में गया था। रात करीब एक बजे असलहाधारी आठ बदमाशों ने छप्पर के नीचे सो रहे रामलक्ष्मण, रामविलास और राजीव को दबोच लिया। बाहर से आवाजें आने पर सदाप्यारी बाहर निकली तो बदमाश उसे दबोचकर आंगन में घसीट ले गए।

आहट होने पर रिंकी भी जाग गई तो बदमाशों ने उसे भी दबोच लिया। बदमाशों ने दोनों महिलाओं की साड़ी उतार ली और रामलक्ष्मण, रामविलास और राजीव के अलावा दोनों महिलाओं को बांध कर घर के बाहर तखत पर बैठा दिया। दो बदमाश तमंचे तानकर खड़े हो गए जबकि अन्य घर में घुस गए। खटपट होने पर सभी बच्चे भी जाग गए। हिंसती ने मोबाइल से सूचना देने की कोशिश की तो बदमाशों ने मोबाइल छीन कर उसे पीट दिया। इसके बाद वे  बक्सों की कुंडिया तोड़ कर जेवरात और नगदी समेट लिए। फिर बाहर बैठेे लोगों को तमंचे के बल पर घर के अंदर ले गए और सभी सदस्यों को एक कमरे में बंद कर भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद किसी तरह रामलक्ष्मण दरवाजा खोलकर बाहर निकले और फोन पर पुलिस को सूचना दी। करीब ढाई बजे पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


सदाप्यारी ने बताया कि बदमाश दो लाख बाहर हजार रुपये मंगलसूत्र, दो जोड़ी झाले, दो हाथफूल, तीन जोड़ी पायल, मांगबेंदी, झुमकी, हार, दो कमर बिछुआ और कुंडल ले गए हैं। सदाप्यारी ने बताया कि गन्ना और यूकेलिप्टस बेचने के रुपये घर में रखे थे। एक बदमाश नकली दाढ़ी मूंछें भी लगाए था। कोतवाल पवन त्रिवेदी ने बताया कि परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

बखेरिया के किसान के घर डकैती डालने वाले बदमाश ग्राम प्रधान के घर को निशाना बनाने तो नहीं आए थे। बदमाशों ने आते ही ग्राम प्रधान का नाम और घर पूछा था। प्रधान का घर दूसरे मजरे में होने की बात पर वह किसान के घर में लूटपाट करने लगे।

बखेरिया गांव ग्राम पंचायत चचिया चौगवां का मजरा है। संजय मिश्रा इस गांव के प्रधान हैं। उनका घर गांव के मजरा बतौल मिश्र गांव में है। प्रधान का परिवार काफी संपन्न है। बखेरिया के किसान रामलक्ष्मण के घर रात करीब एक बजे पहुंचे बदमाशों ने सबसे पहले प्रधान का घर पूछा था।

घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर और थ्रेसर के बारे में भी जानकारी ली। इसके बाद बदमाश लूटपाट करने लगे। बदमाशों ने जिस तरह प्रधान का घर और उनके बारे में पूछताछ की, उससे लगता है कि वह प्रधान के घर पर डाका डालने आए थे। डकैतों की रेकी करने वालों में कोई न कोई स्थानीय व्यक्ति भी शामिल है। वह संपन्न घरों की जानकारी डकैतों को देता है और बदमाश उसे निशाना बना रहे हैं।

सोमवार रात दत्योनापुर गांव के किसान उमेश अवस्थी के घर डकैती पड़ी। उमेश के यहां डाका डालने वाले बदमाश नकली दाढ़ी मूंछें लगाए थे। रामलक्ष्मण के घर घुसे डकैतों में भी एक नकली दाढ़ी मूंछें लगाए था। इससे जाहिर होता है कि दोनों ही वारदात में एक ही गैंग का हाथ तो नहीं है। सदा प्यारी ने बताया कि बदमाश पैंट- शर्ट, सफारी सूट और लोअर-टी शर्ट पहने थे। दो बदमाश चेहरा ढके थे।

सभी बदमाश तमंचे, टॉर्च लिए थे और कंधे पर बैग टांगे थे। स्थानीय बोली में गालियां दे रहे थे। सदाप्यारी ने बताया कि वह बाहर निकली और पूछा कौन है तो पहले बदमाश ने कहा कि शर्मा जी सर्वे करने आए हैं।

 बखेरिया गांव से करीब पांच किलोमीटर दूर चठिया तिराहा है। वहां पर पुलिस पिकेट तैनात रहती है। बदमाशों के जाने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके करीब आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंच पाई।

बदमाशों ने घर में मौजूद पुरुषों और महिलाओं को बांध दिया। इसके बार घर खंगालने लगी। घर के अंदर रामलक्ष्मण की बेटी हिंसती (9), प्रियांशी (4), बेटा लल्ला (2) और राजीव का बेटा सचिन (8) व बेटी अंजनी (4) थी।

बदमाशों ने पांचों बच्चों को एक जगह बैठा दिया। बदमाश लूटपाट करने लगे। इसी बीच हिंसती ने दिलेरी दिखाई और सूचना देने के लिए मोबाइल में मामा का नंबर निकालने लगी। इसी बीच एक बदमाश की नजर उस पर पड़ गई। बदमाश ने उससे गालियां देते हुए मोबाइल छीन लिया। बदमाश ने उसे दो तीन थप्पड़ भी जड़ दिए और जान से मारने की धमकी देकर बैठा दिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें