नोट बदलने में गड़बड़ी के आरोपी एसबीआई की नूरपुर हथोड़ा शाखा के कैशियर को निलंबित कर क्षेत्रीय कार्यालय अटैच कर दिया गया है। कोतवाल ने भी बुधवार को बैंक में जाकर पूछताछ की। एसबीआई की नूरपुर हथोड़ा शाखा के कैशियर मैनेजर ने सोमवार को आलोक प्रकाश शुक्ला बिना आईडी लिए ही 2529500 रुपये के 1000-500 के पुराने नोट बदल दिए। गड़बड़ी सामने आने पर शाखा प्रबंधक आरएस राठौर ने बिलग्राम कोतवाली में कैशियर के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
कैशियर को निलंबित कर क्षेत्रीय शाखा फर्रुखाबाद से अटैच कर दिया गया है। मैनेजर ने बताया कि कैशियर बिना आईडी नोट बदल रहे थे। इस पर उन्हें रोकने के साथ उच्च अधिकारियों को भी शिकायत की गई थी। इसके बावजूद कैशियर नहीं माने। अधिकारियों की जांच में गड़बड़ी पकड़ी गई। इसके बाद ही रिपोर्ट दर्ज कराई गई। बदले गए नोट एक व्यक्ति के हैं या कई लोगों की इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। कोतवाल ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि बुधवार को बैंक जाकर पूछताछ करने के साथ जानकारियां जुटा ली हैं। इसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।