फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार

Thu, 22 Dec 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गांजा तस्कर गरिफ्तार
विज्ञापन
नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिकंजा कसते हुए स्थानीय पुलिस ने एक युवक को गांजे के पाउच सहित गिरफ्तार किया है। कस्बे के नए बस स्टेंड के समीप एक खोखे पर कई दिनों से गांजे की तस्करी हो रही थी। पुलिस को जब इसकी भनक लगी तो उसने उन्हें पकड़ने के प्रयास आरंभ कर दिए। पुलिस ने सूचना पाकर खोखे पर दबिश दी तो वहां पर गौरी गाँव के  युवक सुबे सिंह को गांजे के  पाउचों सहित दबोचा। बताया जाता है कि युवक से 150 ग्राम गांजे के पाउच  बरामद हुए । पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तस्कर को न्यायालय में पेश किया। एसआई बाबूलाल की सतर्कता के चलते गांजा तस्कर को गिरफ्तार किए जाने में कामयाबी मिली। पुलिस अधीक्षक हामिद अतर के दिशा निर्देश पर स्थानीय पुलिस शराब की अवैध तस्करी, जुआ व सट्टा तथा नशीले पदार्थ की बिक्री करने वाले लोगों पर दबिश देने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें