फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटर तोड़कर 1,20000 का सामान समेट ले गए चोर

Sat, 28 Jan 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
chori - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
संडीला। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात चोर बैट्री की दुकान का शटर तोड़कर 1,20000 का सामान समेट ले गए। शनिवार सुबह दुकान की तरफ पहुंचे लोगाें ने दुकानदार को वारदात की जानकारी दी। दुकानदार ने कोतवाली में चोरी की तहरीर दी है।
विज्ञापन


संडीला कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी अंसार अली का लखनऊ रोड पर मकान है। स्टेट बैंक के सामने उनकी बैट्री की दुकान है। शुक्रवार रात चोर दुकान का शटर तोड़कर सामान समेट ले गए।

शनिवार सुबह करीब 7 बजे दुकान की तरफ पहुंचे लोगों ने अंसार अली को दुकान का शटर टूटने की जानकारी दी। उन्होंने दुकान पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दुकान पर पहुंचकर पड़ताल की।
विज्ञापन


अंसार अली ने पुलिस को दी गई तहरीर में दुकान से दो बोरी पुराना तांबा, तीन नई बैट्री समेत करीब 1,20000 रुपये का सामान चोर समेट ले गए। कोतवाल उमाशंकर उत्तम ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें