फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने 20 हजार रुपये लूटे

Wed, 06 Sep 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। कस्बा स्थित बैंक से 20 हजार रुपये निकाल कर घर जा रहे साइकिल सवार युवक को रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया। बदमाशों ने तमंचा दिखाकर युवक से 20 हजार की नगदी लूटी और फरार हो गए। पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव निवासी वीरेंद्र पुत्र हरिओम बुधवार को कस्बे की बैंक ऑफ इंडिया में संचालित अपने खाते से 20 हजार रुपये निकालने आया था। बैंक से रुपये निकालने के बाद वह दोपहर में साइकिल से घर वापस जा रहा था। रास्ते में गुलौली मोड़ से कुछ दूरी पर  पीछे से आए दो बाइक सवार युवकों ने उसे रोक लिया। बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर वीरेंद्र से 20 हजार की नगदी लूट ली। वीरेंद्र पुलिस को तहरीर दी है। इधर एसओ हरपालपुर ब्रजेंद्र नाथ शुक्ला ने घटना की जानकारी से इंकार किया है। कहा कि उन्हे घटना की जानकारी नहीं है, तहरीर मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें