अमर उजाला ब्यूरो
लोनार। लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मत्तीपुर में चोरों ने मंगलवार रात एक घर को निशाना बनाया। दीवार फांदकर घर में घुसे चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर अटैची में रखे लगभग डेढ़ लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। बुधवार सुबह घटना का पता चला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मत्तीपुर निवासी शैलेंद्र सिंह उर्फ गिंदू का चौपहिया वाहन स्कूल से संबद्ध है। शैलेंद्र के परिवार में पत्नी और माता-पिता हैं। मंगलवार रात शैलेंद्र बरामदे में सोए थे। माता-पिता बाहर के कमरे में सो रहे थे। रात में पीछे की दीवार फांदकर चोर घर में घुस गए। कमरे का ताला तोड़ा और फिर अटैची खोलकर उसमें रखा सोने का हार, सात अंगूठी, एक जोड़ी झुमकी, चांदी के 14 सिक्के, एक बिछुआ, एक जोड़ी पायल और एक पाजेब चोरी कर ले गए। शैलेंद्र सिंह ने आंगन में अटैची और जेवरों के खाली डिब्बे देखे तो उनके होश उड़ गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक पीआर शर्मा ने बताया तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।
मत्तीपुर में घर से जेवर चोरी
- लोनार कोतवाली क्षेत्र की घटना, दीवार फांदकर घर में घुसे चोर