फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंशों से भरा कंटेनर छोड़कर भागा ड्राइवर, 19 गोवंश बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार सुबह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर चेकिंग के दौरान कंटेनर को रोकने का प्रयास किया तो चालक भाग गया। कंटेनर से 19 गोवंश बरामद हुए हैं। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर गोवंशों को शाहपुरगंगा गांव स्थित पशु आश्रय स्थल भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाल महेश कुमार गोले ने बताया कि मंगलवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि हाईवे से कंटेनर में तस्करी कर गोवंश ले जाए जा रहे हैं। एसआई अवधेश कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने हाईवे पर गंगा नदी के पास वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इस बीच कन्नौज की ओर से कंटेनर आता दिखा। चालक ने पुलिस टीम को चेकिंग करते देखा तो पुल के पास कंटेनर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कंटेनर खुलवाया तो उसमें 19 गोवंश बंधे मिले। कोतवाल महेश कुमार गोले ने बताया कि कंटेनर के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें