फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के चपेट में आई महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के मथुरापुर गांव में बाइपास मार्ग पर मंगलवार को दोपहर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ जाने से 42 वर्षीय बाइक सवार विवाहिता की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी, लेकिन फिर भी पुलिस से तत्काल इंदिरा मिल स्थित निजी चिकित्सालय ले गई जहां मौत की पुष्टि हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत की सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

अस्पताल में परिजनों ने बताया कि उनका घर जौनपुर के गोता ग्राम में है। मृतक प्रमिला देवी पत्नी सुभाष अपने फुफेरे भाई के साथ बाइक पर बैठ कर चौरी थानाक्षेत्र के कंतापुर गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम में जा रहे थे। बताते हैं कि जब वे मथुरापुर से पास हो रहे थे तभी विवाहिता बाइक से गिर पड़ी और उसी बीच पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने अपने चपेट में ले लिया। आसपास के लोगों के मुताबिक उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे एहतियातन निजी अस्पताल लेकर गई। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मृतक के घर वालों के अनुसार मंगलवार को ही उसकी फुफेरी बहन की बारात आने वाली थी। कंतापुर से फुफेरा भाई राजकुमार उसे लेने गोता गांव (जौनपुर) गया था। अस्पताल पहुंचे परिजनों को रो रो कर बुरा हाल था। लोग कह रहे थे कि प्रमिला महीनों से इस दिन का इंतजार कर रही थी, लेकिन जब वह दिन आया तो वह इस दुनिया से चल बसी। प्रमिला के कुल पांच पुत्र-पुत्रियां हैं, जिनमें से तीन अब भी नाबालिग हैं। उनके बारे में सोच सोच कर लोग सिहर उठते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें