फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच गुने दामों पर खरीदी सोलर स्ट्रीट लाइट, 15 को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। ग्राम पंचायतों को रोशन करने के लिए लगवाई गईं स्ट्रीट लाइटों को लगभग पांच गुना अधिक दामों पर खरीदने के मामले में संडीला विकास खंड के 15 ग्राम प्रधानों पर कार्रवाई की तैयारी कर ली गई है। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को इन सभी ग्राम प्रधानों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। संतोषजनक जवाब न मिलने पर ग्राम प्रधानों के अधिकार सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।


संडीला विकास खंड की 15 ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने शासन से विभिन्न मदों से ग्राम पंचायत निधि में मिलने वाले बजट से सोलर लाइट खरीदी थीं। अगस्त में डीएम पुलकित खरे को शिकायत मिली थी कि सोलर लाइट की खरीद बाजार मूल्य से लगभग पांच गुना अधिक कीमत पर की गई है। इस पर डीएम ने जिला कृषि अधिकारी उमेश साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर दी। टीम ने जांच रिपोर्ट में डीएम को बताया था कि 15 ग्राम पंचायतों में 12 लाख 87 हजार 930 रुपये का दुरुपयोग/गबन किया गया है।
विज्ञापन


सोलर स्ट्रीट लाइटाें को पांच गुना मूल्यों पर खरीदे जाने की पुष्टि जांच टीम ने की थी। इसी आधार पर डीएम पुलकित खरे ने गोसवा की प्रधान कमला देवी, उत्तर कोंध के प्रधान गोला सिंह, आटामऊ की गोमती, मांझगांव के राजेंद्र सिंह, जाजमऊ के विश्वनाथ, अशराफ टोला की रुखशाना, मंडई की जदुरानी, गगौरा के बालादीन, हरदलमऊ के शोएब, मंडौली के अतीकुर्रहमान, नीलनगर अजिगवां की तबस्सुम, ककराली के बिहारीलाल, लोहराई के रामेंद्र पाल और मंहगवां के बबलू को नोटिस जारी कर जबाव तलब किया है।
विज्ञापन



जिला पंचायत राज अधिकारी के माध्यम से इन सभी को कारण बताओ नोटिस भेजी जा रही है। डीएम पुलकित खरे ने बताया कि जवाब संतोषजनक न होने पर प्रधानों के अधिकार सीज किए जाने की कार्रवाई पंचायत राज एक्ट के प्रावधानों के अनुसार की जाएगी।


पांच गुना ज्यादा दामों पर खरीदीं सोलर स्ट्रीट लाइट, 15 को नोटिस
- 12 लाख 87 हजार 930 रुपये के गबन का आरोप
- ग्राम प्रधानों का जवाब संतोषजनक न हुआ तो कार्रवाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें