फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का बैग लूट कर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। सराफा की दुकान से चेन जुड़वाकर पैदल सिनेमा चौराहे की तरफ जा रही महिला को बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस बताकर रोका और बैग लूटकर भाग गए। महिला के शोर मचाने पर पुलिसकर्मी ने दो बदमाशों को दबोच लिया, जबकि तीसरा भाग निकला। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर बदमाशों को कोतवाली ले गए। कोतवाल ने बताया कि मामले की पड़ताल पूरी होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शहर क ोतवाली के मोहल्ला बाबा मंदिर निवासी सुभाष की पत्नी की कुछ दिन पहले चेन टूट गई थी। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे वह चेन जुड़वाने के लिए पैदल सिनेमा रोड स्थित सराफा की दुकान पर गई थी। चेन बैग में रखकर जा रही थी। सिनेमा चौराहे के पास एक बाइक पर सवार तीन युवक पीछे से आए। बाइक सवार युवकों ने महिला को रोक कर अपने को पुलिसकर्मी बताया। उसे धमकाते हुए कहा कि वह सराफा की दुकान से गहने चोरी कर लाई है। महिला ने चोरी की बात से इनकार करते हुए बाइक सवार युवकों को बैग दे दिया। बैग हाथ में आते ही बाइक सवार बदमाशों ने सिनेमा चौराहा से सोल्जर बोर्ड चौराहा की तरफ बाइक दौड़ा दी। इस पर महिला ने शोर मचा दिया। शोरगुल सुनकर सिनेमा चौराहे के पास ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ने बाइक समेत दो बदमाशों को दबोच लिया, जबकि तीसरा बदमाश भाग निकला। पुलिस दोनों बदमाशों व बाइक को कोतवाली ले गई। बदमाशों के पास से बरामद बाइक की नंबर प्लेट पर लिखा नंबर उत्तराखंड का है। कोतवाल भगवान सिंह का कहना है बदमाश महिला से टप्पेबाजी का प्रयास कर रहे थे। कहा कि अभी महिला की तरफ से उन्हें तहरीर नहीं मिली है। हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
पुलिसकर्मी के साहस से गिरफ्त में आए बदमाश
शहर कोतवाली क्षेत्र के हेड कांस्टेबल कैलाश सिंह गुरुवार को सिनेमा चौराहे के पास ड्यूटी पर थे। दोपहर करीब एक बजे सिनेमा रोड की तरफ से एक महिला के शोर मचाने की आवाज सुनी। मामला समझते ही कैलाश ने बाइक समेत दो बदमाशों को दबोच लिया। इस दौरान चौकी पर तैनात अन्य पुलिसकर्मी भी सहयोग के लिए पहुंच गए। तब तक महिला भी पहुंच गई। उसने बताया कि बाइक सवार बदमाश उसका बैग लूट कर भागे थे। कैलाश के साहस से बदमाश लूट की वारदात में असफल रहे।

- महिला का बैग लूट कर भाग रहे बदमाशों को दबोचा
- शहर कोतवाली के मोहल्ला बाबा मंदिर की निवासी है महिला
- सिनेमा रोड स्थिति सराफा की दुकान पर चेन जुड़वाने आई थी
- बाइक सवार बदमाशों ने खुद को पुलिस बताकर महिला को रोका


फोटो-15, शहर कोतवाली खड़ी युवकों के पास से बरामद की गई बाइक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें