फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरगला कर महिला से 9000 रुपये लिए, मांगने पर जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। बैंक से रुपये निकाल कर घर लौट रही महिला को बरगला कर गांव निवासी युवक ने नौ हजार रुपये ले लिए। महिला उसके साथ बाइक पर बैठकर बैंक गई थी। युवक ने दो दिन बाद रुपये लौटाने का वायदा किया था। जब उसने रुपये मांगे तो युवक ने गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। स्थानीय पुलिस के मामले में सुनवाई नहीं करने पर गुरुवार को पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पिहानी कोतवाली क्षेत्र के रम्पुरा गांव के मजरा बरम्हौला निवासी गुड्डी देवी पत्नी रामरतन ने गुरुवार को एसपी विपिन कुमार मिश्र को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। बताया कि टंडौर स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में उसका खाता है। एक जुलाई को वह गांव के एक युवक से साथ बाइक पर बैंक से रुपये निकालने गई थी। खाते से नौ हजार रुपये निकाले थे। युवक ने उससे रुपये लेकर अपने पास रख लिए और कहा कि घर पहुंचकर दे देगा। गांव पहुंचने पर जरूरी काम होने की बात कहकर कुछ देर में आने की बात कहकर युवक चला गया था। युवक नहीं आया तो वह उसके घर पहुंची। रुपये मांगने पर दो दिन बाद देने की बात कहकर उसे टरका दिया। दो दिन बात रुपये मांगने पहुंची तो रुपये लौटाने से इंकार करते हुए गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि थाने में शिकायती पत्र दिया था, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। एसपी ने मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


- बरगला कर रुपये लिए, मांगने पर धमकी
- पिहानी कोतवाली क्षेत्र के बरम्होला की निवासी है पीड़िता
- स्थानीय पुलिस ने नहीं दर्ज की रिपोर्ट, एसपी से शिकायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें