हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के सेमरा चौराहे पर सराफा की दुकान में नकब लगाए जाने के मामले में बुधवार को विशेषज्ञ ने इलेक्ट्रिक तिजोरी का फंसा लॉक खोला तो सारा माल सुरक्षित मिला। पुलिस ने इनवर्टर चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।
सुरसा थाना क्षेत्र के सेमरा चौराहे पर शिव शर्मा त्रिवेदी निवासी मोना की सराफा की दुकान है। सोमवार रात चोर नकब लगाकर दुकान में घुस गए थे। मंगलवार सुबह दुकान में तिजोरी का लॉक नहीं खुला तो चोरी की जानकारी नहीं हो सकी थी। बुधवार को तिजोरी को लॉक खोला गया तो उसमें सारे जेवर सुरक्षित मिलने पर सराफ ने राहत की सांस ली। थानाध्यक्ष सुरसा संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि दुकान से इनवर्टर चोरी हुआ है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना को अंजाम देने वालों की जानकारी के लिए टीमें लगाई र्गइं हैं।