शाहगंज से यात्रियों को लेकर खेतासराय जा रहा टेम्पो मजडीहा गांव के समीप पहुंचा था। जहां सामने से आ रहे ठेले से टेम्पो की टक्कर हो गई। ठेले से टकराने के बाद टेंपो पलट गया। उसमें सवार हफीजउल्लाह (55) निवासी चिरैयामोड़ थाना शाहगंज, रिंकू (25) निवासी खेतासराय, फिरदोस (19), मुख्तार (65) निवासी बरईपुर, उमा (14) निवासी बिसवा, पूनम (50) निवासी तरसावा, हीरालाल (35) निवासी गोरारी, गायत्री (35) निवासी मजडीहा घायल हो गई। घायलों को राजकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां हफीजउल्लाह और मुख्तार की हालत गम्भीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में हफीजउल्लाह की मौत हो गई।
उधर गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बलखरा गांव निवासी चंद्रभान यादव (45) साइकल से धर्मापुर बाजार जा रहे थे। वह धर्मापुर ब्लाक मुख्यालय के पास पहुंचे थे तभी असंतुलित होकर साइकल से सड़क पर गिर पड़े। उनके सिर में गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई वीरेंद्र कुमार की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।