फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति समेत चार पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम अटवा कटैया में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। ससुरालियों का कहना है कि पति से झगड़ने के बाद उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वहीं मृतका के पिता ने पति, सास, जेठ, जेठानी पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या करने और फांसी पर शव लटकाने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अटवा कटैया निवासी अजय पाल दिल्ली में प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता है। गांव में उसके पिता जगन्नाथ, मां ज्ञानकुमारी, बड़े भाई संजू, भाभी मोनू, पत्नी डेजी (26) और एक वर्ष का पुत्र अर्थव रहता है। शुक्रवार देर शाम संदिग्ध हालात में अजय की पत्नी डेजी की मौत हो गई। उसके पिता सुशील निवासी ग्राम डिकवल थाना कासिमपुर मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि जब वह अटवा कटैया पहुंचे तो डेजी का शव जमीन पर पड़ा था। परिजनों ने बताया कि अजय पाल से मोबाइल पर बात करने के बाद उसने फांसी लगा ली। पिता का आरोप है कि कम दहेज को लेकर दामाद अजयपाल, सास ज्ञानकुमारी, जेठ संजू और जेठानी मोनू उसे प्रताड़ित करते थे। इन लोगों मिलकर डेजी की पीटकर हत्या कर दी और शव फांसी पर लटका दिया। थानाध्यक्ष अशोक यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पति समेत चार पर दहेज हत्या की रिपोर्ट
- संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पिता ने लगाया आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें