फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दामाद समेत चार के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। पिता ने दामाद व उसके परिजनों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी के साथ मारपीट करने व उसे घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महरोनिया निवासी विजय पाल पुत्र नन्हा यादव ने बताया कि उसने बेटी अनीता की शादी चार वर्ष पूर्व कोतवाली क्षेत्र के महसोना गांव निवासी अमर सिंह पुत्र मेवालाल यादव के साथ की थी। ससुराली दहेज में दो लाख रुपये व सोने की चेन की मांग को लेकर उसे परेशान करने लगे। विजय पाल ने बताया कि बेटी से शिकायत मिलने के बाद उसने दामाद को समझाया, लेकिन आरोपियों पर कोई असर नहीं पड़ा। सोमवार को दामाद अमर सिंह, उसके भाइयों अतर सिंह व राजेश सिंह व मामी ने बेटी अनीता के साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें