फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक बीमार किसान ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कछौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टिकारी में पंचायत भवन के पास पेड़ पर फांसी पर लटका हुआ किसान का शव मिला। परिजनों ने किसान के मानसिक रूप से बीमार होने की बात कही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कछौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टिकारी निवासी वेदप्रकाश (26) खेती करता था। बुधवार सुबह खेतों की तरफ गए ग्रामीणों ने पंचायत भवन के निकट पेड़ पर शव लटकता देखा। परिजनों को सूचना देने के साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई। परिजनों ने बताया कि वेदप्रकाश खेती करता था। उसके परिवार में पत्नी सरोज के अलावा एक बेटी है। वह पिछले कई वर्ष से मानसिक रूप से बीमार था। इसके चलते उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। प्रभारी कोतवाल एसएसआई धमेंद्र सिंह ने बताया कि मानसिक बीमारी से आहत होकर युवक ने खुदकुशी की है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें