फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने गांव के बाहर फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कछौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कोरिहाना निवासी किसान का शव गांव के बाहर पेड़ से फांसी पर लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव कोरिहाना निवासी राममूर्ति (40) का शव शुक्रवार को गांव के बाहर यूकेलिप्टस के पेड़ में गमछे के सहारे फांसी के फंदे पर लटकता मिला। आसपास से गुजर रहे ग्रामीणों ने युवक का शव फांसी पर लटकता देख पुलिस व परिजनों को सूचना दी। युवक की मौत की खबर मिलते ही बदहवास परिजन मौके पर पहुंच गए।
बताया कि राममूर्ति विवाहित था, उसके दो बेटे हैं। वह खेती किसानी कर परिवार का पालन पोषण करता था। परिजन घटना का कारण नहीं बता सके। परिजनों व ग्रामीणों ने बताया कि राममूर्ति शराब का आदी था, वह आए दिन शराब पीकर विवाद करता रहता था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल हंसमती ने बताया कि युवक द्वारा खुदकुशी किए जाने की बात सामने आई है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें