मल्लावां। कोतवाली पुलिस ने शनिवार को दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि कानपुर के चौबेपुर थानाक्षेत्र के खरगपुर निवासी अजय कुमार उर्फ शुभम कुमार और भानुप्रताप सिंह लूट व गैंगेस्टर एक्ट में लंबे समय से फरार चल रहे थे।
एसपी ने दोनों बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस दोनो की तलाश कर रही थी। शुक्रवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। शनिवार को पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर दिया। वहां से न्यायिक हिरासत में दोनों को जेल भेज दिया गया। (संवाद)