फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा लहराते वीडियो वायरल, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पाली थाना क्षेत्र के ग्राम रत्नापुर में मारपीट के दौरान तमंचा निकालकर फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली। तमंचा लहराने वाले युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। युवक के पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

ग्राम रत्नापुर में बीती 22 सितंबर को देवेंद्र (24) और शिव नारायण (25) का विवाद हो गया था। दोनों पक्षों से गाली गलौज के बाद लाठी डंडे भी चलाए थे। इसी दौरान शिव नारायण ने तमंचा निकाल लिया था और लहराने लगा था।
आरोप है कि शिवनारायण ने देवेंद्र पर फायर भी किया, लेकिन वह बच गया। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पाली के प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर गुरुवार रात पाली-रूपापुर मार्ग पर ग्राम रहतोरा के निकट से शिवनारायण को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें