फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के चार और मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बदलते मौसम के बीच वायरल के साथ डेंगू और मलेरिया की दस्तक लोगों के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई है। जनपद में डेंगू के चार और मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही जनपद में डेंगू के कुल 28 मरीज हो गए हैं। उधर, दूसरी ओर प्रशासन की ओर से लगातार जागरुकता अभियान चलाए जाने के साथ ही फॉगिंग और एंटी लार्वा छिड़काव भी हो रहा है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से उबरने के बाद कुछ दिनों तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन पिछले कुछ दिनों से वायरल, डेंगू, मलेरिया के मामले बढ़ गए हैं। हर रोज बुखार पीड़ितों की जांच कराई जा रही है। स्वास्थ्य महकमे से मिली जानकारी के मुताबिक जिला चिकित्सालय की पैथालॉजी में कुल 185 मरीजों के रक्त नमूनों की जांच कराई गई। इनमें से 68 मरीजों की जांच मलेरिया के लिए और 29 की जांच डेंगू के लिए कराई गई। एक व्यक्ति मलेरिया से पीड़ित मिला,जबकि चार लोग डेंगू से पीड़ित पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें