फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलते समय तालाब में गिरकर मासूम की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पचदेवरा। थाना क्षेत्र के ग्राम आमतारा में शुक्रवार दोपहर मासूम खेलते समय तालाब में गिर गया। बच्चों के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और तालाब से निकालकर चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने मासूम को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम अमतारा निवासी हीरालाल खेती करता है। उसके मकान के सामने तालाब है। शुक्रवार की दोपहर उसका बेटा आशिक (2) खेलते समय तालाब में गिर गया। साथ में खेल रहे बच्चों ने उसे डूबता देख चिल्लाना शुरू कर दिया। परिजन व पड़ोसी मौके पर आ गए और आशिक को तालाब में बाहर निकाला। परिजन उसे आनन-फानन गांव में क्लीनिक पर ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता हीरालाल ने बताया कि आशिक तीन बहन व दो भाइयों में सबसे छोटा था। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। एसओ रमेश वर्मा ने बताया कि खेलते समय तालाब में गिरकर डूबने से बालक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें