फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान के बाहर बरामदे में अज्ञात शव मिलने से सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इदरीसगंज स्थित एक मकान के बाहर बने बरामदे में अज्ञात अधेड़ का शव पड़ा मिला। शव पड़े होने की सूचना से मोहल्ले में सनसनी फैल गई। शिनाख्त न होने के कारण पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इदरीसगंज निवासी राजू के मकान के बाहर बने बरामदे में बुधवार की सुबह 50 वर्षीय अज्ञात अधेड़ का शव पड़ा मिला। शव पड़ा देख सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मकान मालिक से पूछताछ की, लेकिन वह भी कुछ नहीं बता पाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस के मुताबिक मृतक सफेद कुर्ता पायजामा पहने था। तलाशी के दौरान उसके पास से 500 रुपये मिले हैं, उसके पास से ऐसा कुछ नहीं मिला,जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो सकती। पुलिस ने 72 घंटे के लिए शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें