फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेबाजी में चली गोली, दो घायल, एक पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खिजीनगर में मंगलवार आधी रात के बाद शराब के नशे में दो पक्षों में विवाद के बाद गोली चल गई। फायरिंग में दो लोग घायल हो गए। तहरीर पर पुलिस ने एक पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खिजीनगर निवासी विनीत पाल (30) खेतीबाड़ी करता है। मंगलवार देर रात लगभग एक बजे वह संदिग्ध हालात में गोली लगने से घायल हो गया। ग्रामीणों ने यूपी 112 पर घटना की जानकारी दी। गांव जा रही पुलिस को रास्ते में शिव मंदिर में रहने वाले महात्मा उर्फ धर्मेंद्र उर्फ लालू (36) भी घायल अवस्था में पड़ा मिला। बताया कि उसे भी गोली लगी है। पुलिस ने दोनो को सीएचसी पिहानी में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय में दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है।
महात्मा का आरोप है कि विनीत उसे घर से बुलाकर लाया था। घर में पहले से मौजूद गांव निवासी विनोद ने तमंचे से गोली चला दी। गोली बाएं कंधे के नीचे गोली लगी है। विनीत के भाई रमाकांत ने तहरीर में बताया कि विनोद और विनीत के बीच रंजिश है। मंगलवार आधी रात के बाद जब विनीत खेत से घर लौट रहा था, तभी कुटिया के पास पहुंचने पर विनोद ने उस पर फायर कर दिया। पुलिस ने विनोद के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी अजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्राथमिक तौर पर नशेबाजी में फायरिंग की बात सामने आई है। फिलहाल तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें