फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानों में लगी आग, सब्जियां जलकर राख

विज्ञापन
शाहाबाद में आग से जलीं सब्जी की दुकानें। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। शाहाबाद कस्बा स्थित नवीन मंडी परिसर में गुरुवार की शाम सब्जी की दो दुकानों में आग लग गई। आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से दोनों दुकानों में रखीं सब्जियां नष्ट हो गईं। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला सरायं दरवाजा निवासी मोहम्मद सलीम व तनवीर सब्जी के थोक विक्रेता है। नवीन मंडी परिसर में दोनों की दुकानें हैं। गुरुवार की शाम दोनों की दुकानों में आग लग गई। दुकानों से धुआं उठता देख वहां मौजूद लोग आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। आग से दुकानों में रखे डेढ़ हजार क्रेट टमाटर व एक हजार खाली बोरे, 40 क्विंटल प्याज, 20 कट्टा लहसुन जलकर नष्ट हो गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें