फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके से वापस आ रही महिला की ट्रक से कुचल कर मौत

विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर लगी भीड़। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। प्रताप नगर-बघौली मार्ग पर हुसैनपुर के पास पीछे से आ रही बाइक की टक्कर लगने पर दूसरी बाइक पर सवार महिला सड़क पर गिर गई। पीछे से आ रहे ट्रक ने महिला को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम लोधी मजरा बघौली चौराहा नई बस्ती निवासी सुशीला (38) मंगलवार को अपने पति दलगंजन के साथ ग्राम बढ़ैय्यनपुरवा कोतवाली बेनीगंज स्थित मायके से बाइक से घर लौट रही थी। प्रताप नगर-बघौली मार्ग पर हुसैनपुर गांव के पास पीछे से आ रही बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। संतुलन बिगड़ जाने पर सुशीला बाइक से गिर गई। इस बीच पीछे से आ रहा ट्रक उसे रौंदता हुआ निकल गया। सुशीला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें