फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद के बाद युवक व उसके साथी को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। खराब टॉफी को वापस करने को लेकर हुए विवाद के बाद एक दुकानदार व उसके दो भाइयों एवं पिता ने पड़ोसी युवक व उसके साथी को मारपीट कर घायल कर दिया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव हजरतपुर निवासी अनीस ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार की शाम उसका चार वर्षीय बेटा कसीम पड़ोस की दुकान पर टॉफी लेने गया था। अनीस ने बताया कि टॉफी को खराब देखकर वह दुकान पर वापस करने चला गया। इस पर दुकानदार मतीन उससे गाली गलौज करने लगा। मना करने पर मतीन, उसके भाई नसीम, वसीम व पिता मुमताज उसके साथ मारपीट करने लगे। शोर सुनकर परिवार का रिजवान वहां आकर बीच बचाव करने लगा। इस पर आरोपियों ने उसे भी पीटा। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें