फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल पर चढ़कर वीडियो बना रहे युवक की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। रेलवे ट्रैक की विद्युत लाइन के पोल पर चढ़कर मोबाइल से वीडियो बनाते समय करंट लगने से युवक की मौत हो गई। घटना से बदहवास युवक के साथियों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, तो कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बालामऊ निवासी अभिषेक (18) पुलिस और सेना भर्ती के लिए तैयारी कर रहा था। इसी के चलते वह रोज सुबह गांव के ही कुछ साथियों के साथ दौड़ने जाता था। सोमवार को ही वह अपने साथियों के साथ दौड़ने गया था। दौड़ के दौरान ही वह गांव के पास से ही निकले रेलवे ट्रैक पर विद्युत आपूर्ति के लिए लगे पोल पर चढ़ गया और वहां बैठकर वीडियो बनाने लगा।
इसी दौरान उसे करंट लग गया और झुलसकर पोल से नीचे आ गिरा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। साथ में दौड़ने गए युवकों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन बिलख पड़े। मृतक दो भाइयों मे बड़ा था। इसी वर्ष उसने इंटर की परीक्षा पास की थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें