मथुराधाम सरस्वती शिशु मंदिर, महोलिया शिवपार में
गुरु पूजन कार्यक्रम पूर्ण उत्साह के बीच रविवार को मनाया गया। इस दौरान
भगवाध्वज को गुरु मानते हुए पूजन भी किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित
करते हुए रामनरेश ने कहा कि आरएसएस ने भगवाध्वज को गुरु माना है। उसके
समक्ष ज्ञानर्जन करते हैं और अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं। भगवाध्वज
भगवान द्वारा पद्धति ध्वज है। यह सूर्य भगवान के उदय होते हुए समय का रंग
तथा महाभारत में अर्जुन के रथ पर विद्यमान है।
यह त्याग और बलिदान का
प्रतीक है। इसके समक्ष लाखों स्वयं सेवक प्रतिदिन प्रार्थना करते और
राष्ट्र को परम वैभव के शिखर पर प्रतिष्ठित करने का संकल्प लेते हैं। इस
मौके पर सौरभ द्विवेदी, नंद किशोर गुप्ता, शिव स्वरूप, मेघराज, संतोष
गुप्ता, आलोक गुप्ता आदि मौजूद थे।