फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से मासूम की मौत,7 नए रोगी भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिले में बुखार का प्रकोप थम नहीं रहा है। रविवार को जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित मासूम ने दम तोड़ दिया। 24 घंटे में बुखार के सात रोगी भर्ती हुए हैं।
विज्ञापन

सीतापुर जनपद के पसिगवां थाना क्षेत्र के ग्राम भकुरहा निवासी साहिल (8) को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। रविवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर देर रात उसने दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव लेकर घर चले गए। इधर जिला अस्पताल में बुखार के मरीज लगातार बढ़ रहे है।
पिछले 24 घंटे में बुखार से पीड़ित सात नए रोगी भर्ती हुए। इनमें हरपालपुर निवासी रुचि (25), मोहल्ला सरायथोक पश्चिमी निवासी शोभित (34), कांशीराम कॉलोनी निवासी विजयपाल (23), सिविल लाइन्स निवासी रोहित (30), उर्मिला (48), शहर कोतवाली क्षेत्र के मेडू गांव निवासी अंसुखा (25), बावन निवासी अदिबा (12) का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

डेंगू के नौ रोगी मिले
हरदोई। जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार जारी है। सोमवार को जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में डेंगू के लिए 48 मरीजों के रक्त के नमूने लिए गए। जिसमें देर शाम तक नौ रोगियों की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें