फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बिना फिटनेस चल रहीं दो स्कूली बसों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। परिवहन विभाग ने सोमवार को स्कूली बसों की जांच का अभियान चलाया। इस दौरान बिना फिटनेस ही बच्चों को ले जा रही दो स्कूली बसों का चालान कर दिया गया। विभाग की ओर से आयोजित विशेष फिटनेस शिविर में तीन बसों की जांच की गई।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर परिवहन विभाग की ओर से सोमवार को स्कूल बसों की जांच का अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्कूल बसों की जांच की गई। जांच के दौरान दो स्कूल बसें मानक पर पूरी नहीं मिली। जिस पर उनको चालान कर दिया गया। वहीं विभाग की ओर से कार्यालय में लगाए गए फिटनेस शिविर में तीन स्कूल वाहन पहुंचे। जिनकी विभाग की ओर से जांच कर प्रमाण पत्र दिए गए।
एआरटीओ प्रशासन संजीव कुमार सिंह ने बताया कि अभियान चलाकर स्कूल बसों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि वाहन स्वामी अपने वाहनों की जांच करा लें और मानक के अनुसार ही स्कूल वाहनों में बच्चों को ले जाने का कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें