फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Thu, 14 Mar 2024 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी (हरदोई)। कटरा-बिल्हौर मार्ग पर मसूदपुर के पास डंपर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक की मौत हो गई और दो साथी घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मसूदपुर गांव के पास गंगा एक्सप्रेस-वे का काम हो रहा है। एक्सप्रेस-वे के लिए गिट्टी लाने वाले डंपर ने एक बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार तीनों दोस्त घायल हो गए। इसमें हरपालपुर के पलिया तिराहा निवासी हिमांशु (20) ने मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
सखेड़ा गांव निवासी रविकांत (18) पुत्र श्रीपाल व अजीत (20) पुत्र बबलू घायल हो गए। परिवारजनों ने बताया कि हिमांशु अजीत का दोस्त था। वह अजीत के चचेरे भाई रोहित की बरात में शामिल होने आया था। तीनों दोस्त बरात वापस आने के बाद सांडी तिराहे आए थे। तीनों बाइक से वापस सखेड़ा जा रहे थे और हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष छोटेलाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें