फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पांच लाख काॅपियों का मूल्यांकन करेंगे 2556 परीक्षक

Wed, 13 Mar 2024 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 2556 परीक्षकों को लगाया है। परीक्षक पांच लाख उत्तर पुस्तिकाओं (कॉपियों) का मूल्यांकन करेंगे। विभाग की ओर से मूल्यांकन की तैयारी शुरू हो गई।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए परीक्षकों की सूची जारी कर दी गई। राजकीय इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर इंटर के सभी विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा।
यहां पर 82 प्रधान परीक्षक और 727 परीक्षकों को मूल्यांकन के लिए लगाया गया है। परीक्षकों को केंद्र पर एक लाख 58 हजार 717 उत्तर पुस्तिकाओं का निर्धारित समय सीमा में मूल्यांकन करना होगा।
विज्ञापन

श्री वेणी माधव बालिका इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर हाईस्कूल के पांच विषयाें की एक लाख 90 हजार 387 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। मूल्यांकन के लिए 72 प्रधान परीक्षक और 732 परीक्षक लगाए गए हैं। आरआर इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर हाईस्कूल के आठ विषयों की एक लाख 31 हजार 970 कापियों का मूल्यांकन किया जाएगा।
केंद्र पर 86 प्रधान परीक्षक और 857 परीक्षक लगाए गए हैं। परीक्षकों की सूची में इस बार कला आदि विषय में एडेड व राजकीय विद्यालयों के स्थान पर वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों को वरीयता दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद ने बताया कि सभी केंद्र के उप नियंत्रक को मूल्यांकन प्रक्रिया विभागीय निर्देशानुसार कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें