फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल टूटने से 15 गांवों की आपूर्ति 72 घंटे से बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
बेनीगंज। कोथावा कस्बे में लगा 11 हजार की विद्युत लाइन का पोल सोमवार रात टूट गया। पोल टूटने से लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे कस्बा समेत लगभग 15 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। तीन दिन बीतने के बाद भी अब तक पोल व लाइन की मरम्मत करा आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन

कस्बे में नहर से 500 मीटर दूर लगा जर्जर विद्युत पोल सोमवार रात टूट गया था। जिससे कस्बा व क्षेत्र के बिराहिमपुर, गौरी, अदमापुर, काकूपुर, भवानीपुर, नगवा व ढकिया आदि 15 गांवों में आपूर्ति बाधित है। इससे 25 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित है। क्षेत्र के अमितेष मिश्रा, आनंद मोहन मिश्रा, दीपू गुप्ता, सोनू मिश्रा, अजय गुप्ता, गोलू सिंह व आशीष गुप्ता आदि ने बताया कि रात में उपकेंद्र पर सूचना देकर आपूर्ति बंद करा दी गई थी।
तब से अब तक कई बार उपकेंद्र के कर्मचारियों व अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन पोल सही करा व लाइन की मरम्मत करा आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी है। अधिशाषी अभियंता संडीला सरीन अग्रवाल ने बताया कि मामला संज्ञान में है, एसडीओ को पोल व लाइन की मरम्मत करा आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें